अयोध्या विवाद पर SC के फैसले का सभी देशवासी करें सम्मान: रामदेव

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 06:24 PM (IST)

नोएड़ा: अयोध्या राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का वर्षों से चला आ रहा विवाद आखिरकार शनिवार सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समाप्त हो गया है। जिसमे सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामलला को विवादित जमीन दी गई है। वहीं मुस्लिम पक्षकरों को आयोध्या में ही अलग से 5 एकड़ जमीन केंद्र व राज्य सरकार को अलॉट करने को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। फैसला आने के बाद नोएडा में योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रेस वार्ता कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया।

बता दें कि बाबा रामदेव शनिवार यानि आज नोएडा में  राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के 150 वर्षो से अधिक  लंबित पड़े  मामले में प्रेस वार्ता कर कहा कि संविधान के तहत सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आया है हम उसका सम्मान करते हैं। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को  सभी देशवासियों को सम्मान करना चाहिए बात कही। योग गुरू ने बताया कि देश संविधान से चलता है और संविधान में न्याय की सर्वोच्च संस्था उच्चतम न्यायालय है। जिसके निर्णय का सम्मान करना देश का सम्मान करना है।
PunjabKesari
सबको एकजुट होकर रहना चाहिए: रामदेव
योग गुरू ने कहा कि फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया है तो भव्य राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा। राम तो मर्यादा है, राम जीवन का श्रेष्ठ आचरण है, राम प्रेम है। उन्होंने कहा कि अगर कोई धर्म के नाम पर मजहब के नाम पर किसी भी प्रकार की अफ़वा फैलाता है या दुर्भावना पैदा करने की कोशिश करता है तो कतई किसी भी व्यक्ति को स्वीकार नहीं करना चाहिए। सबको एकजुट होकर यह दिखाना है कि सब भारतवासी संविधान को मानते हैं। सब भारतवासी एकता से रहते हैं। आज से देश के सभी लोगों के लिए परीक्षा की घड़ी है और हम इसमें उत्तीर्ण जरूर होंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static