'रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई...', CM योगी बोले- कांग्रेस ने आस्था का सम्मान नहीं किया

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 04:37 PM (IST)

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने कन्नौज जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर भगवान राम का दिव्य सूर्य तिलक हुआ। कांग्रेस ने आस्था का सम्मान नहीं किया। रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई। सीएम योगी ने कहा कि नया भारत घर में घुसकर मारता है।

भारत की धरती जिहाद की नहीं है: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले अराजकता का माहौल था। आज तेजी से विकास हो रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। 10 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिला और 4 करोड़ लोगों को आवास का लाभ मिला है। गरीबों को मुफ्त में इलाज मिल रहा है। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद नियंत्रित हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि जो 75 सालों में नहीं हुआ वो 10 साल में हुआ। 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। इसी दौरान उन्होंने विपक्ष पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने गरीबों के हक पर डकैती डाली है। विपक्ष को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। भारत की धरती जिहाद की नहीं है। ये भारत की धरती कृष्ण और राम की है।

'2014 से पहले अराजकता का माहौल था...'
सीएम योगी ने कहा कि पहले विकास के काम ठप थे। 2014 के बाद देश का सम्मान बढ़ा है। आज देश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि ये भारत छेड़ता नहीं और छोड़ता भी नहीं। 2014 से पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थी और 2014 के बाद का भारत बदल चुका है। पहले किसान आत्महत्या करता था। आज किसानों को योजनाएं मिली, सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। बेटियां यूपी में सुरक्षित हैं। बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल है। पीएम आवास योजना से लोगों को फ्री घर मिले हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बने हैं।  





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static