कांग्रेस की नीति एससी, एसटी, ओबीसी का हक छीनकर एक वर्ग विशेष को देना: भूपेंद्र चौधरी

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 10:36 PM (IST)

Bareilly News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति में एससी, एसटी व ओबीसी का हक मारने की मंशा है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन के एजेंडे में पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति और जनजाति का हक छीनकर एक वर्ग विशेष को देना है। ये मजहबी आरक्षण देकर गरीबों, पिछड़ों और अनुसूचित जाति और जनजातियों के हक की लूट करने की मंशा रखते हैं। कर्नाटक में इंडी गठबंधन ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। प्रदेश की जनता को इनके मंसूबों को समझना होगा और इनका बोरिया बिस्तर समेट कर इनको घर लौटा देना है। भाजपा ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है। वह गरीब के साथ खड़ी है। उसकी सबसे ज्यादा गरीब कल्याणकारी योजनाओं का गरीबों को लाभ मिला है। देश के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा ने जो कहा वह पूरा किया। हम सभी को एक बार फिर से पीएम मोदी को प्रधानमंत्री चुनना है।

कांग्रेस-सपा का एक ही एजेंड़ा
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिसंबर 2006 में नेशनल डेवलपमेंट काउंसिल को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए नवीन योजनाएं बनानी होंगी, जिसमें अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को विकास के लाभों में समान रूप से साझा करने के लिए सशक्त बनाया जाए और संसाधनों पर उनका पहला दावा होना चाहिए। 2009 में भी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान इसी बयान को फिर दोहराया था। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की नीतियां भी इसी एजेंडे को लागू करने की रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static