अम्बेडकरनगर: BJP को बड़ा झटका, कद्दावार नेता  राजेश कुमार सिंह BSP में शामिल

punjabkesari.in Friday, Dec 10, 2021 - 12:59 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश नेताओं का पार्टी बदलने का दौरा शुरू हो गया है। सत्ता का वनवास झेल रही बहुजन समाज पार्टी 2022 विधानसभा की तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है। बसपा प्रमुख मायावती के बेहद करीब पार्टी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र संगठन को मजबूत कर रहे है। वहीं दूसरे पार्टी के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिला है। बहुजन समाज पार्टी का गढ़ माने जाने वाले जिला अम्बेडकर नगर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जलालपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार के रहे राजेश सिंह ने पार्टी से स्थीपा दे दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को त्याग कर बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली है।  बहुजन समाजवादी पार्टी सदस्यता जिला अध्यक्ष अरविन्द गौतम, पार्टी के वरिष्ट नेता घनश्याम चंद्र खरवार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई रहे।

बता दें बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती ने अम्बेडकरनगर जिले के दो कद्दावर नेता राम अचल राजभर,  विधानमंडल के नेता रहे लाल जी वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने की वजह से पार्टी दो  नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया था। ऐसा माना जा रा था कि पार्टी इन नेताओं के जाने से फर्क पड़ेगा। पार्टी से सांसद रितेश पांडेय अकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद है। फिलहाल पार्टी के आने वाले चुनाव में ही इसका नफा नुकसान पता चलेगा। राजेश सिंह बीजेपी के कद्दावर नेता है उनके बसपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static