Amroha: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी तहेरे भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2024 - 06:01 PM (IST)

अमरोहा: सैदनगली कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार दोपहर शादीशुदा तहेरे भाई ने पांच वर्षीय बहन को अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और अन्य लोग वहां पहुंचे। गंभीर हालत में पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

बच्ची की हालत गंभीर, पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
सोमवार को बच्ची अपने घर पर थी। उसकी मां साप्ताहिक बाजार से कपड़े लेने गई थी। परिवार के अन्य लोग भी काम पर गए थे। इस दौरान घर के बराबर में रहने वाले 25 वर्षीय शादीशुदा तहेरे भाई ने उसे आवाज देकर घर बुला लिया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मासूम के साथ दरिंदगी से लोगों में रोष 
तहेरे भाई के द्वारा चचेरी मासूम बहन के साथ दरिंदगी की वारदात सुनकर लोग दांत तले अंगूली दबाने लगे। बोले, भईया कलयुग आ गया है। रिश्ते नाते और उम्र के अब कोई मायने नहीं रह गए हैं। हर कोई घटना की निंदा कर रहा है। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले हसनपुर में भी एक मासूम बच्ची को टाफी का लालच देकर एक युवक ने दरिंदगी की थी। कुल मिलाकर मासूम के साथ दरिंदगी किए जाने की घटना से लोगों में रोष पनप रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static