रिश्तों की मर्यादा तार-तार! भांजे से दिल लगा बैठी मामी… 3 साल पहले हुई थी शादी, अब घर-परिवार छोड़ हुई फरार

punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 03:29 AM (IST)

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन साल पहले शादी कर ससुराल आई एक विवाहित महिला, अपने ही पति के भांजे के साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी होते ही पति और परिवार सकते में आ गए। जब महिला के पिता और पति ने युवक के घर जाकर पूछताछ की तो मारपीट और जान से मारने की धमकी का सामना करना पड़ा।

रिश्तों की मर्यादा को किया पार, विवाद के बाद मायके जाने के बहाने हुई फरार
मिली जानकारी के मुताबिक, बिरनो थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी वर्ष 2020 में विशेश्वरगंज (कोतवाली क्षेत्र) के रहने वाले अभय नामक युवक से हुई थी। तीन वर्षों तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन इसी दौरान महिला के पति के भांजे से उसका घनिष्ठ संबंध बन गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और महिला ने अपने पति से विवाद के बाद मायके जाने का बहाना बनाकर ससुराल छोड़ दिया। 12 अक्टूबर को वह बिना किसी को बताए घर से गायब हो गई।

खोजबीन में सामने आई सच्चाई, भांजे के साथ भागने की पुष्टि
महिला के अचानक लापता होने पर परिवार में खलबली मच गई और उसकी तलाश शुरू हुई। छानबीन के बाद पता चला कि वह नोनहरा थाना क्षेत्र निवासी अपने पति के भांजे अमित खरवार के साथ फरार हो गई है। महिला के पति और पिता जब आरोपी युवक के घर पहुंचे तो वहां उनके परिजनों ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

पुलिस में मामला दर्ज, जांच शुरू
घटना की गंभीरता को देखते हुए महिला के पिता ने बिरनो थाने में आरोपी अमित खरवार और उसके परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static