चंद्रयान -3 की सफल लॉन्चिंग पर आनंदीबेन ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है ये

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 05:18 PM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अंतरिक्ष यान ‘चन्द्रयान-3' के सफल लॉन्चिंग के लिए इसरो और देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है।

PunjabKesari

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि इसरो के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम, निष्ठा एवं लगन से काम करने का परिणाम है। यह वास्तव में सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है। गौरतलब है कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का शुक्रवार अपराह्न दो बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र श्रीहरिकोटा के शार रेंज से प्रक्षेपण किया गया। करीब 3900 किलोग्राम के इस चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के अवसर पर इसरो के वैज्ञानिकों के आलावा केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें...
- दर्द-ए-मोहब्बत: प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, पेड़ से लटके मिले शव
-
 इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ मामले में 6 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 9 को किया रस्टीकेट

PunjabKesari

इसरो के अनुसार, 170 गुना 36500 किलोमीटर आकार की एलिप्टिक पाकिर्ंग कक्षा में एकीकृत चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान मॉड्यूल को प्रक्षेपित करने के लिए संगठन के सबसे भारी रॉकेट लॉन्च वाहन मार्क -3 (एलवीएम 3-एम 4) का इस्तेमाल किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static