विधानसभा चुनाव: तारीखों का एेलान होते ही BJP ने कसी कमर, UP के महारथी संभालेंगे मोर्चा

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 11:48 AM (IST)

लखनऊः पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एेलान होते ही भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के महारथी उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। 

PunjabKesariग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह राजस्थान में तो स्वतंत्र देव सिंह मध्य प्रदेश में बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ज्यादा राजस्थान में ही रहेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मध्य प्रदेश में दौरा करवाने की तैयारी है। बीजेपी के बड़े नेताओं के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भी एमपी, राजस्थान और छतीसगढ़ भेजने की तैयारी कर ली गई है। स्थानीय कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी प्रचार करेंगे।

PunjabKesariचुनावों के लिए राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. महेश शर्मा राजस्थान के हैं, जिनके चलते उनके ज्यादा दौरे यहीं होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव की राजस्थान में समन्वय की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं सुनील बंसल भी राजस्थान से हैं, जिसके चलते यह भी चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static