'BJP यूपी में अपनी ही सरकार का सीएम बदलने का षड्यंत्र कर रही...' अखिलेश यादव का दावा

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2024 - 12:48 PM (IST)

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ साझा प्रेस कान्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट डाला है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ''इंडिया गठबंधन की संयुक्त पुकार, मिलकर भाजपा को करना है बाहर।'' अखिलेश ने कहा कि ''BJP अपनों के ही खिलाफ साजिश रचकर किसी का रास्ता साफ़ करने के लिए काम कर रही है, न कि देश के भले के लिए, इसलिए BJP को चुनाव में हराकर हटाना है।''

भाजपाई किसी के सगे नहीं हैंः अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने लिखा, ''आज लखनऊ में ‘आप व सपा’ के राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में इस बात पर फिर से जोर दिया गया कि संविधान बचाकर ही आरक्षण बचाया जा सकता है, इसलिए संविधान विरोधी भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है। भाजपा अपनों के ही खिलाफ साजिश रचकर किसी का रास्ता साफ़ करने के लिए काम कर रही है, न कि देश के भले के लिए, इसलिए भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है। BJP उप्र की अपनी ही सरकार का मुख्यमंत्री बदलने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, इसलिए भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है। जब भाजपा कहती है कि हमारी 400 पार सीटें आएंगी तो उनका मतलब होता है, कुल 543 सीटों में से जो सीटें 400 के पार मतलब 143 सीट हैं, हम उतनी जीत सकते हैं।''

 


BJP झूठे मुकदमे लगाने वालों की गैंग है: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा, ''भाजपा की केवल दिल्ली, पंजाब और यूपी में ही कुल मिलाकर 99 सीट जा रही हैं। ‘99’ का ये आँकड़ा ‘डबल इंजन को डबल नाइन’ का झटका देने वाला है। भाजपा निन्यानवे के इस चुनावी फेर में फँस कर बुरी तरह हार रही है। पूरे देश की 140 करोड़ जनता, भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। ⁠4 जून के बाद भाजपा झूठ का विश्वविद्यालय नहीं, झूठ का ‘ब्रह्मांड विद्यालय’ खोलेगी। उनके पास चांसलर पहले से है, और डीन भी, बस यही काम है जिसमें भाजपा सफल हो सकती है। BJP झूठे मुक़दमे लगाने वालों की गैंग है। भाजपा परिवार और समाज बांटने वाला गिरोह है। इसीलिए जन विरोधी विघटनकारी भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है। चार चरणों के बाद भाजपाई चारों खाने चित्त हो गये हैं। बाक़ी तीन चरणों में इनका सफाया हो जाएगा। महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता को दुख-दर्द देने वाली बीजेपी को हटाना है।'' ⁠

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static