अपर्णा यादव ने संभाला महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार, सपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2024 - 01:53 PM (IST)

लखनऊ, (अश्वनी कुमार सिंह): मुलायम सिंह की छोटी बहू बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सपा में वापसी की अटकलों पर अब विराम लग गया है। दरअसल,  अपर्णा यादव ने महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद का संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई सवाल का जवाब दिया। वही जब सुल्तान में लूटकांड में शामिल आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आज मैंने महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। इससे संबंधित ही सवाल करें। इस दौरान वह मंगेश यादव एनकाउंटर के जवाब को टलती हुई नजर आई।

आप को बता दें कि योगी सरकार ने अपर्णा यादव को यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया। इसके बाद वह नई जिम्मेदारी मिलते ही सीधे अपने ससुर शिवपाल यादव का आशीर्वाद लेने पहुंच गईं। उसके बाद कई दिनों तक उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला। उसके बाद खबरें आने लगी कि अपर्णा यादव इस पद से खुश नहीं है। वह योगी सरकार से नाराज हैं।  उसके बाद से राजनीतिक एक्सपर्ट मानने लगे अपर्णा यादव सपा में शामिल हो सकती है। क्योंकि शिवपाल यादव से मुलाकात के उन्होंने भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि भाजपा में इतने लंबे समय से रहने के बावजूद अपर्णा यादव को कहीं से भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इस वजह से अपर्णा यादव का पार्टी में अपमान हो रहा है। फिलहाल अपर्णा यादव ने यूपी महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है।

ये भी पढ़ें:-  यूपी में 8 पुलिस कप्तानों समेत 15 आईपीएस किए गए इधर से उधर, जानिए किसको क्या जिम्मेदारी मिली?

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 8 जिलों के पुलिस कप्तानों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों का मंगलवार देर शाम तबादला कर दिया गया। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि सोनभद्र, उन्नाव, झांसी, औरैया, महोबा, शाहजहांपुर, रायबरेली और संभल के पुलिस प्रमुख बदले गये हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static