अपना दल एस के महासचिव अजय प्रताप का कोरोना संक्रमण से निधन, अनुप्रिया पटेल ने कहा- यह अपूरणीय क्षति
punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 09:05 AM (IST)

लखनऊ: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के सदस्य अजय प्रताप सिंह (45) का रविवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने यह जानकारी दी। सिंह के असमय निधन से पार्टी व परिवार में शोक की लहर है और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक प्रकट करते हुए कहा अजय प्रताप सिंह के असमय निधन से पार्टी एवं देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
बता दें कि अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व एमएलसी आशीष सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने भी शोक प्रकट किया है। अजय प्रताप सिंह कानपुर जिले के रहने वाले थे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन में शामिल है और विधानसभा में इस दल के नौ सदस्य हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं