UP के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की अस्थियां का पुत्र अरूण वोरा ने संगम में किया विसर्जन

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 04:39 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की अस्थियों को गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रवाहित किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अरूण वोरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिता की अस्थियों को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान वहां कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे। पूर्व राज्यपाल का अस्थि कलश लेकर अरुण वोरा सहित परिवर के अन्य लोगो के साथ सुबह 10.26 पर बमरौली एयरपोर्ट पहुँचे जहाँ कांग्रेस के नेताओं ने अस्थि कलश को पुष्पांजलि अर्पित की। हवाई अड्डे से अस्थिकलश को संगम घाट लाया गया। संगम पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी थी।

PunjabKesari
संगम के वीआइपी घाट से परिजन एवं प्रमोद तिवारी समेत कांग्रेसी नेताओं को पांच नावों से संगम ले जाया गया जहां वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थियों को प्रवाहित किया गया। अस्थि विसर्जन के पश्चात वहां मौजूद कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया। प्रमोद तिवारी का कहना था कि वोरा जी का प्रयागराज से विशेष लगाव था। उन्होंने राज्यपाल कार्यकाल के दौरान शहर के लिये कई योजनाएं दी।

इस अवसर पर उज्वल शुक्ला, अरुण तिवारी, रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, सुधाकर तिवारी, विवेकानंद पाठक, मुकुन्द तिवारी, मक़सूद खान, तलत अज़ीम, हसीब अहमद, फुज़ैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, सुरेश यादव, समेत अनेक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोटिर्ंस अस्पताल में सोमवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण श्री वोरा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static