Auraiya: HC के आदेश पर 7 धार्मिक स्थलों को हटाया गया, समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध में लगाया जाम

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 02:11 PM (IST)

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हाईकोर्ट के आदेश पर जालौन रोड़ किनारे बने सात धार्मिक स्थलों को पुलिस व प्रशासन ने हटा दिया। वहीं आज एक समुदाय विशेष के लोगों ने पहले से जानकारी न दिए जाने का आरोप लगा सुबह जाम लगा दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन व शासन के निर्देश पर बीती रात्रि औरैया में बने पांच हनुमान मंदिर व मां मंगलाकाली रोड़ पर बनी दो मजारों को जेसीबी के द्वारा हटा दिया गया है। सुबह जब एक समुदाय विशेष के लोगों को मां मंगलाकाली रोड़ से मजार हटाये जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने आक्रोशित होकर जालौन मार्ग पर अवरोध उत्पन्न कर जाम लगा दिया।

औरैया-जालौन मार्ग पर जाम लगने की जानकारी होते ही जिले के आलाधिकारी अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, उपजिलाधिकारी रमेश यादव, क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र नाथ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर, धार्मिक स्थल हटाये जाने की बात बताई और उन्हें समझा बुझाकर जाम खुलवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static