Auraiya News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री विनय शाक्य,  हार्टअटैक से हुआ निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 12:27 AM (IST)

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सपा नेता पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री विनय शाक्य की हार्टअटैक से मौत हो गयी है। पूर्व विधायक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह जानकारी लोगों को हुई तो रविवार को उनके भटौरा स्थिति आवास पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री विनय शाक्य को शनिवार की रात लगभग 9 बजे अचानक दिक्कत महसूस हुई तो उन्होंने तत्काल बिधूना अस्पताल पहुंचकर अपना चैकप कराया, जिसके बाद दवा लेकर भटौरा आवास वापस आ गये। इसके बाद रात लगभग 12 बजे विनय शाक्य को हार्ट अटैक के आने से सीने में दर्द उठने पर परिजन उन्हें पुनः सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद एम्बुलेंस से पूर्व विधायक विनय शाक्य का शव भटौरा आवास पहुंचाया गया।
PunjabKesari
पूर्व विधायक की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक ही लहर दौड़ गयी। उनके भटौरा स्थित आवास पर शोक प्रकट करने वालों की भीड़ जुटने लगी। दोपहर बाद पूर्व विधायक विनय शाक्य का अंतिम संस्कार गांव में ही स्थित उनके खेतों पर कर दिया गया। उनके पुत्र सिद्धार्थ शाक्य ने पिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर हर कोई विनय शाक्य के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों के अलावा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा कर रहा था। विनय शाक्य के परिवार में पत्नी निशा शाक्य, पुत्र सिद्दार्थ शाक्य, दो पुत्रियां ऋतू शाक्य व रिया शाक्य के अलावा भाई देवेश शाक्य, भाई की पत्नी व मां द्रोपदी देवी हैं।
PunjabKesari
गौरतलब है कि 2019 में विधायक बनने के कुछ समय बाद विनय शाक्य को ब्रेन स्ट्रोक हुआ जिसके बाद से वह लगातार बीमार चल रहे थे। हालांकि अपने छोटे भाई सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य के साथ सक्रिय रहते थे। हाल ही देवेश शाक्य समाजवादी पार्टी से एटा लोकसभा का चुनाव लड़े तो विनय शाक्य अस्वस्थ होने के बाबजूद डटे रहे और देवेश शाक्य के साथ चुनावी मंच साझा करते रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static