BJP सांसद के बिगड़े बोल, कहा- स्वामी प्रसाद हैं अखिलेश यादव के बाजा, वो जैसा बजाते हैं वैसे ही बजते हैं

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 01:27 PM (IST)

कन्नौज: बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के रिश्ते को लेकर विवादित टिप्पणी की है। बीजेपी सांसद ने तंज कसते हुए मौर्य को अखिलेश यादव का बाजा बता डाला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मेहनत नहीं की और पिता के कारण बिना मेहनत किए मुख्यमंत्री एवं सांसद बन गए। इसे ही परिवारवाद कहते हैं। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं क्योंकि उनके पिता राजीव गांधी और दादी-नाना प्रधानमंत्री रहे हैं, ये है परिवारवाद। इसी दौरान उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी बयान दिया। 
PunjabKesari
सुब्रत पाठक ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव का बाजा हैं, जैसा अखिलेश यादव बजाते हैं, वैसे ही वो बजते हैं। उन्हीं के इशारे पर मौर्य कभी रामचरितमानस फूंकने लगते हैं। कभी कुछ और बात करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ये कभी नहीं दिखा कि किस प्रकार पाकिस्तान में लगी भगवान बुद्ध की मूर्ति को ध्वस्त कर दिया गया था। उन तालिबानियों के खिलाफ उनके मुंह से एक बार भी आवाज नहीं आई। उन तालिबानियों को कट्टरपंथियों का समर्थन है और कट्टरपंथी इनका वोट बैंक हैं। उन्हीं को खुश करने के लिए अखिलेश यादव के इशारे पर यह बजते रहते हैं। यह बाजा हैं। रही बात भगवान बुद्ध की तो वो तो भगवान विष्णु के अवतार हैं। बद्रीनाथ में और भगवान बुद्ध में हम कोई अंतर नहीं समझाते।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों को लेकर काम करती है। कोई चुनाव को लेकर काम नहीं करती, यही कारण है कि देश की जनता का आशीर्वाद मिलता है। आज सरकार के 10 साल होने जा रहे हैं, लेकिन सरकार के खिलाफ कोई विरोध नहीं दिखता है। ये एक बड़ा कारण है, जिसकी वजह से पीएम मोदी 2024 का चुनाव जीतने जा रहे हैं। सभी विपक्षी अंदर से हिले हुए और बौखलाए हुए हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static