बागपतः तमंचे को लेकर दबंगों ने युवक संग की मारपीट, वीडियो आया सामने

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 03:02 PM (IST)

बागपतः उत्तर प्रदेश में दबंगों की गुंडई रुकने का नाम नहीं ले रही है। इनका क्षेत्र भी विस्तार लेता जा रहा है। गुंडई से संबंधित ऐसा ही एक मामला बागपत का सामने आया है। जिसमें वीडियो में बेखौफ दबंग हथियारों का प्रदर्शन व मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि घटना बडौत कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है। बेखौफ दबंग हथियारों का प्रदर्शन बेखौफ होकर कर ही रहे हैं। इतना ही नहीं 3-4 दबंग एक युवक की अवैध देसी तमंचा को लेकर जबर्दस्त तरीके से पिटाई भी कर रहे हैं।

सीओ. बड़ौत आर.के.कुशवाहा ने बताया कि हथियार प्रदर्शन व मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बावली गांव में एक लड़का तमंचा लिए हुए है दूसरे लड़के उस से तमंचा छीनने का प्रयास कर रहे हैं। लड़के ट्रेस हो गए है। जिसके पास तमंचा है वो अभी नही मिला है। उनमें से एक लड़का पकड़ा गया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static