सहारनपुर में दरोगा ने युवक को लातों से मारा, घंटाघर पर पीटने का Video हो गया Viral, अब SI पर गिरी गाज
punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 11:20 AM (IST)
Saharanpur News : सहारनपुर जिले के घंटाघर पर एक यातायात उप निरीक्षक (दरोगा) द्वारा युवक को पैरों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरोपी को लाइन हाजिर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात) शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी पहने यातायात पुलिस का एक उप निरीक्षक सड़क किनारे खड़े युवक को लात मार रहा है।
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। श्रीवास्तव ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थिति और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।''
यह भी पढ़ें : 'री-NEET की कोई टेंशन नहीं...', गाजियाबाद में Video बनाकर री-एग्जाम से 2 दिन पहले छात्र ने दी जान, घर में मिला श/व
Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के प्रताप विहार इलाके में एक नीट अभ्यर्थी ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को युवक के मोबाइल फोन से एक वीडियो क्लिप मिली है, जिसे कथित तौर पर उसकी मौत से कुछ समय पहले रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान विजय नगर निवासी जतिन कुमार (22) के रूप में हुई है। वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहा था ... पढ़ें पूरी खबर ...

