सहारनपुर में बजाज चीनी मिल ने किया पेराई सत्र का शुभारम्भ

punjabkesari.in Friday, Nov 01, 2019 - 05:48 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की छह चीनी मिलों में शुक्रवार (आज) को बजाज चीनी मिल ने पेराई सत्र की शुरुआत कर दी। सूत्रों के अनुसार नौ हजार कुन्तल गन्ने की प्रतिदिन पेराई करने वाली बजाज चीनी मिल के मुख्य प्रबंधक आरके तिवारी और जिला गन्नाधिकारी कृष्ण मोहन मनी त्रिपाठी ने यज्ञ हवन कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

इस बीच जिलाधिकारी आलोक पांडे ने आज बताया कि जिले की पांच चीनी मिले 12 नवम्बर तक पेराई शुरु कर देंगी। उन्होंने बताया कि सहारनपुर जिले की सबसे बड़ी 14 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता की देवबंद चीनी मिल सात नवंबर से गन्ना पेराई शुरू कर देगी।

सात हजार क्विंटल क्षमता वाली शेरमऊ चीनी मिल 10 नवम्बर से और पांच हजार क्षमता वाली गागलहेड़ी चीनी मिल 12 नवम्बर से पांच हजार कुन्तल गन्ने की पेराई करने की क्षमता वाली किसान सहकारी चीनी मिल नानोता छह नवंबर से, 2750 क्विंटल क्षमता वाली सरसावा चीनी मिल चार नवम्बर से पेराई सत्र की शुरूआत करेगी। उन्होंने बताया कि नानौता सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश सिंह राणा करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static