बजरंग दल और अखिल भारतीय हिंदू सेना ने 4 लोगों को बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई, जानिए क्या है मामला
punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 03:42 PM (IST)

Aligarh news: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बजरंग दल और अखिल भारतीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने चार लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद उन चारों लोगों को बंधक बना लिया और फिर बेरहमी से उनकी पिटाई की। इस पिटाई से तीनों घायल हो गए। एक की हालत मरणासन्न और तीन की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला अलीगढ़ में पनैठी के पास अलहदादपुर का है। यहां पर प्रतिबंधित पशु कट्टी को गाड़ी में ले जा रहे चार लोगों को बजरंग दल और अखिल भारतीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। उन्होंने चारों लोगों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और उन्हें छुडाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उन्हें लोगों से बचा नहीं सकी। पकड़ी गई गाड़ी में से एक दर्जन से अधिक प्रतिबंधित पशु के अंग मिले हैं।
लोगों ने लगाया सड़क पर जाम
पकड़े गए लोगों के पास से एक दर्जन से अधिक प्रतिबंधित पशु के अंग मिले हैं। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि इतने दिनों से गौकशी के वाहन पानेठी चौकी और हरदुआगंज क्षेत्र में होकर निकल रहे थे। इसके बावजूद आज तक पुलिस ने कोई वाहन नहीं पकड़ा। वो इस गाड़ी को पकड़ने की फिरात में बैठे हुए थे। गाड़ी चालक ने गाड़ी उनके ऊपर चढ़ाने की भी कोशिश की। पुलिस ने चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती किया और लोगों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी।