ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 11:18 AM (IST)

आगराः  ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज देशभर में मनाई जा रही है। मीठी ईद के ठीक 2 महीने बाद बकरीद आती है। ईद-उल-फित्र यानी मीठी ईद के बाद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार बकरीद होता है। इसी कड़ी में ताजनगरी आगरा में शाही जामा मस्जिद में आज ईद उल जुुुहा की नमाज़ अदा की गई। 

PunjabKesari

हजारों की संख्या में अकीकतमंदों ने जामा मस्जिद में पर ईद की नमाज अदा की और देश में शांति, अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही नमाजियों ने केरल में आई आपदा से पीड़ितों के लिए भी दुआ मांगी। नमाज के सकुशल संपन्न होने के बाद नमाजियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। बड़े हो या बच्चे सभी गले मिलकर एक दूसरे को ईंद की मुबारकबाद देते नजर आये। वहीं नमाज के बाद बकरीद की कुर्बानी रस्म अदा की जाएगी। 

शाही जामा मस्जिद के अलावा आगरा की ईदगाह, ताज महल और फतेहपुरी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। इस मौके पर आगरा पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static