रिश्ता शर्मसार! किशोरी से चाचा अखिलेश ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 11:40 AM (IST)

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी के साथ 29 नवंबर की रात उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर गुरुवार को आरोपी अखिलेश यादव (28 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बलिया की एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:-

ताजमहल देखने आए ओडिशा के 2 युवकों का अपहरण,  फिरौती मांगे जाने पर हुई घरवालों को जानकारी
आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए ओडिशा के दो युवकों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और परिवार को घटना की जानकारी तब हुई जब अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए परिवार से संपर्क किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि परिवार ने ओडिशा पुलिस के माध्यम से आगरा पुलिस से संपर्क किया और दोनो युवकों को मुक्त करा लिया गया है और मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 


CCTV ने बचाई महिला की जान! 6 लाख में पत्नी की हत्या की दी सुपारी, हत्यारों ने पति को ही मारा डाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी की हत्या के लिए भाड़े पर बुलाए गए सुपारी किलर ने पति की ही हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पिछली 15 नवंबर को कस्बा काकोड के मालियों की बगिया नामक स्थान पर एक शव मिला था जिसकी पहचान ककोड़ के ग्राम बीछट निवासी तेजपाल सिंह नामक व्यक्ति के तौर पर की गई थी। घटना के अनावरण के लिए ककोड़ थाने में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक के कुछ साथी नशा करते हैं। पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ की गई तब साथियों ने बताया कि पति पत्नी में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिस कारण दोनों अलग अलग रहते थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static