Banda News: फेरों के समय अचानक गिरा दूल्हा, शादी समारोह में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 05:11 PM (IST)

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर फेरे लेते समय दूल्हा अचानक लड़खड़ाते हुए गिर गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन की यह बात सुनते ही चारों तरफ सन्नाटा छा गया। रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई।
फेरों के समय दूल्हे के गिरते ही मचा हड़कंप
जानकारी मुताबिक, जिले के अतर्रा थाना इलाके के रहने वाले एक शख्स की बेटी की शादी बांदा के लुकतरा गांव के रहने वाले रामकृपाल के बेटे प्रेम बाबू से तय हुई थी। तय दिन 22 जून को बारात दुल्हन के दरवाजे पर आई। दुल्हन के परिजनों ने बारात का अच्छे से स्वागत किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गई। फिर जयमाला हुई। इसके बाद सात फेरों के लिए दूहा-दुल्हन मंडप के नीचे पहुंचे। जहां फेरों के समय अचानक दूल्हा लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिर गया। दूल्हे को जमीन पर गिरता देख सारे लोग हैरान रह गए।
ये भी पढ़ें...
- Maa Shakumbhari Devi Temple: मां शाकुम्भरी देवी के भक्तों के लिए रेलवे देगा ट्रेन की सौगात
शराब के नशे में धुत होकर मंडप में खड़ा था दुल्हा
वहीं, जब लोगों ने दूल्हे को देखा तो पता चला की उसने शराब पी रखी थी। ये बात सुनते ही दुल्हन मंडप से खड़ी हो गई और उसने फेरे लेने से मना कर दिया। इसके साथ ही दुल्हन ने दूल्हे की हरकतों को लेकर उसके पिता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। विवाद बढ़ता देख गांव के लोगों ने मामला शांत किया। जिसके बाद दूल्हे का पूरा परिवार बारात लेकर वापस लौट गया।
क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए अतर्रा के थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की सूचना थाने तक नहीं आई है। अगर, शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।