पश्चिम यूपी में प्रचार शुरु करने से पहले CM योगी बोले- विकासवादी, उद्यमशील और रचनाधर्मी मानस से संवाद हेतु अत्यंत उत्सुक हूं

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 11:41 AM (IST)

लखनऊ(अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम यूपी में प्रचार करेंगे। इस प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले सीएम योगी ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, वैदिक कालीन स्मृतियों को संजोए जनपद सहारनपुर, शामली एवं अमरोहा के पुरुषार्थी और राष्ट्रवादी जन के मध्य आज मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। ऐसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उर्वर वसुधा के विकासवादी, उद्यमशील एवं रचनाधर्मी मानस से संवाद हेतु मैं अत्यंत उत्सुक हूं।

PunjabKesari

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सोमवार से पूरे प्रदेश में चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को तेज करते हुए जनसभाएं करेंगी एवं प्रचार के लिए अपने रथ रवाना करेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि, शहरी निकाय के चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) समेत राज्य सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता शहरी निकाय के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर, शामली और अमरोहा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व ब्रजेश पाठक गाजियाबाद में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। साथ ही पार्टी द्वारा निकाय चुनाव में प्रचार के लिए बनवाए गए रथ को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनाव प्रचार(सहारनपुर/शामली/अमरोहा)

- सुबह 10.45 बजे - प्रस्थान,अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से

- 11.35 बजे - आगमन,सरसावा एयरपोर्ट सहारनपुर 

- 11.50 बजे - आगमन,महराज सिंह डिग्री कॉलेज़ मैदान,जनता रोड सहारनपुर

- 11.50 से 12.50 तक - पार्टी चुनाव संबंधी कार्यक्रम

- 12.55 बजे - प्रस्थान,हेलीपैड जनता रोड सहारनपुर से

- 1.15 बजे - आगमन,किसान डिग्री कॉलेज़ मैदान,करनाल रोड,शामली

- 1.20 से 2.10 बजे तक - चुनाव जनसभा/बी बी इंटर कॉलेज़ शामली

- 2.10 बजे - प्रस्थान,हेलीपैड शामली से

- 2.30 बजे - आगमन, हेलीपैड,तपोभूमि समाधि स्थल,खेड़ी बैरागी शामली

- 2.40 से 3 बजे तक - आरक्षित

- 3.10 बजे - प्रस्थान,तपोभूमि समाधि स्थल खेड़ी बैरागी शामली से

- 3.40 बजे - आगमन,हेलीपैड, ज़ोया रोड, अमरोहा

- 3.45 से 4.40 तक - चुनाव जनसभा/निर्माणाधीन पुलिस लाइन,ज़ोया रोड,अमरोहा

- 4.40 बजे -प्रस्थान,हेलीपैड अमरोहा से

- 5.10 बजे - आगमन/प्रस्थान,मूढ़ा पांडे एयरपोर्ट मुरादाबाद से

- 5.50 बजे - आगमन,एयरपोर्ट  लखनऊ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static