भदोही: दुर्गा पंडाल अग्निकांड में शनिवार की सुबह 10वीं मौत, 73 का चल रहा है इलाज

punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2022 - 10:45 AM (IST)

भदोही: यूपी के भदोही में हुए दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में झुलसे एक और युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। अब हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। शनिवार को सर सुंदर लाल अस्पताल वाराणसी में इलाज के दौरान 30 वर्ष के अशोक यादव की मौत हो गई। अभी भी 73 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अभी भी अस्पतालों में भर्ती कई लोगों की हालत चिंताजनक है। सभी को गहन चिकित्‍सीय व्‍यवस्‍था में रखा गया है।
PunjabKesari
दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से 80 लोग झुलसे
औराई के नरथुआं में दो अक्तूबर की रात दुर्गा पूजा पंडाल में शो के दौरान लगी आग से 80 लोग झुलस गए थे। घटना में झुलसे अंकुश सोनी (10), जया देवी (45), नवीन (10) व सुजम उर्फ सिद्धांत (8), आरती चौबे (48), शिवपूजन, 65 वर्षीय राममूरत के अलावा सीमा देवी (42) और मंजू देवी (40) की मौत हो चुकी है। शनिवार को पुरुषोत्तमपुर निवासी अशोक यादव (30) की सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

गंभीर रूप से झुलसे अशोक की भी हुई मौत- सीडीओ
इस बारे में सीडीओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे अशोक की भी मौत हो गई। कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। रविवार की रात साढ़े आठ बजे पूजा पंडाल में अचानक लगी आग से बड़ी संख्या में लोग झुलस गए थे।

मदद के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ाया हाथ
औराई अग्निकांड में पीड़ितों के उपचार के लिए डीएम गौरांग राठी की पहल का असर दिखने लगा है। पहले दिन शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों संग आम लोगों ने छोटी-छोटी रकम से जमा राशि 24 लाख तक पहुंचा दी है। अधिकारियों ने भी अपने वेतन से पांच से लेकर 20 हजार की रकम दी है। इस मामले में आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उसे पहले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static