Rahul Gandhi को RLD का साथ, मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद Baghpat से फिर शुरू हुई 'Bharat Jodo Yatra'
punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 08:51 AM (IST)

लखनऊ/बागपत(विवेक कौशिक): कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रवेश कर चुकी है। इसके अगले दिन यानी आज बुधवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) से की। इस दौरान गांधी के साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सर्मथक शामिल हुए।
पूरे जोश और उत्साह के साथ आज सुबह बागपत के मवीकला से शुरु हुई 'भारत जोड़ो यात्रा'
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पूरे जोश और उत्साह के साथ आज सुबह बागपत के मवीकला से शुरु हो गई। ठीक 6:00 बजे इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी सबसे आगे करते हुए चल रहे थे। उनके साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम और सुरक्षा घेरे में राहुल गांधी हॉफ टीशर्ट में तेजी से चलते हुए दिखाई दिए। अंधेरे में ही यह यात्रा शुरू हो गई थी जिस कारण कुछ गांव के लोग तो राहुल गांधी का दीदार भी नहीं कर सके। जैसे ही हल्का उजाला हुआ, राहुल गांधी की झलक पाने के लिए सड़कों किनारे, मकानों की छत पर लोग बेकरार दिखाई दिए। मवीकला से शुरू होकर यह यात्रा काठा, पाली होते हुए बागपत राष्ट्रवन्दना चोंक पहुंची। इसके बाद यह यात्रा सिसाना, गौरीपुर होते हुए गुफा वाले मंदिर पहुंची। जगह-जगह फूलों की वर्षा, आतिशबाजी कर राहुल गांधी व यात्रा का स्वागत किया गया। चारों ओर राहुल गांधी जिंदाबाद, भारत जोड़ो, भारत जोड़ो के नारे गूंज रहे थे।
राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हैं कई नेता
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे दिन की शुरुआत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बागपत से की। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा काठा, बागपत, गौरीपुर होते हुए गुफा मंदिर पर पहुंचेगी। जिसके बाद गुफा मंदिर पर राहुल गांधी नाश्ता करेंगे और फिर गुफा मंदिर के बाद सरूरपुर होते हुए बड़ौत पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा।
'भारत जोड़ो यात्रा' का शामली और बागपत में रालोद के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी 'भारत जोड़ो यात्रा' का राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के पदाधिकारी ने शामली और बागपत में स्वागत किया। इस बीच पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने यात्रा के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुये ट्वीट किया ‘‘ तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश। भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वियों को सलाम। देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति अपने समर्थन का इजहार कर चुके हैं। यात्रा ने मंगलवार को गाजियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। 5 दिसंबर तक चलने वाली यह यात्रा आज बागपत और शामली जिले भी जाएगी।