24 घंटे में बरामद हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के चोरी हुए जेवरात, बोलीं- योगी जी को धन्यवाद

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 04:19 PM (IST)

लखनऊ: रामनगरी अयोध्या के एक होटल से भोजपुरी सिने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का चोरी गया सभी सामान 24 घंटे के अंदर बरामद किया गया है। जिसके बाद अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। आम्रपाली दुबे ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि 24 घंटे के अंदर सभी सामान बरामद हो जाएगा। यहां तक कि एक लिपस्टिक भी गायब नहीं हुई। सभी के सभी सामान मिल गए। उन्होंने अयोध्या पुलिस को भी धन्यवाद दिया। 

इस पर एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि अयोध्या धार्मिक नगरी है। यहां पर चोर श्रद्धालु बनकर पहुंच जाते हैं। उन्हें धर्मशाला और होटल में रुकने का मौका मिल जाता है। तमिलनाडु के पिता-पुत्र ने चोरी की थी। सीसीटीवी की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया है। इनके पास से लगभग 25 लाख के आभूषण और आम्रपाली व उनकी मां का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

एसपी ने बताया कि एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी मां के साथ कोतवाली नगर सिविल लाइन एरिया में होटल शान-ए-अवध में रूम नंबर 415 में में ठहरी हुई थीं। रात में सोते समय अपना कमरा लॉक करना भूल गईं। तभी श्रद्धालु बनकर होटल में आया चोर उनका बैग और मोबाइल फोन लेकर चल गया। एक्ट्रेस ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। बैग में 25 लाख रुपए के आभूषण और आम्रपाली व उनकी मां का मोबाइल फोन था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चोरों की पहचान के बाद उनकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक चोर अपने माथे पर चंदन लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने तुरंत कई टीम बनाकर देर रात चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आम्रपाली दुबे का सारा सामान बरामद कर लिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static