Bhojpuri News: युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘ओढ़नी में दागी'' रिलीज

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2023 - 04:54 PM (IST)

मुंबई, Bhojpuri News: युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू अपनी बेहतरीन गायिकी और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों का भोजपुरी सिने प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका कोई भी गाना आता है तो वो कुछ ही समय में इंटरनेट पर छा जाता है। ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री चांदनी सिंह का गाना ‘ओढ़नी में दागी ' रिजीज हो गया है। डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैंनल पर रिलीज कर दिया गया है।
PunjabKesari
इस पर अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह की आवाज में स्वरबद्ध किये गाने ओढ़नी में दागी के लेखक प्रिंस प्रियदर्शी है जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह है।अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, यह गाना शादी के सीजन में खूब बजने वाला है। डीआरएस म्यूजिक के जरिये हम लोगों को दर्शको का फूल मनोरंजन करवाने का मौका मिलता रहता है।यह गाना सच मे मेरे दिल के करीब है।

 

वही इस गाने के निर्माता धनंजय सिंह ने कहा, डीआरएस म्यूजिक दर्शको की डिमांड पूरी तरह पूरा करता है।आगे भी कई सारे गाने इस चैनल से रिलीज किये जाने है, जिसकी तैयारियां चल रही है।फिलहाल इस गाने को सुनकर दर्शक एन्जॉय करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static