Crime News: साधु का जला हुआ शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 03:43 PM (IST)

हाथरस: जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेलखंड पर बृहस्पतिवार की सुबह एक साधु का जला हुआ शव पाया गया। रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी। रेलवे पुलिस ने बताया कि मथुरा-कासगंज रेलखंड के हाथरस रोड हॉल्ट परिसर में एक साधु वेश धारी व्यक्ति का जला हुआ शव देखकर लोगों ने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सूत्रों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त की जा रही है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के हाथरस नगर थाना प्रभारी रंजीत यादव ने बताया कि साधु किन परिस्थितियों में जला यह तो फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास ही साधु का थैला पाया गया है जिसमें गेरुआ वस्त्र, कमंडल और लाठी मिली है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static