रैली में राहुल गांधी के नहीं पहुंचने को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा की साजिश, कहा-79 सीटें को इंडिया गठबंधन का होगा कब्जा, केवल क्योटो में होगी टक्कर

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 11:52 AM (IST)

बाराबंकी: जिले में आयोजित कांग्रेस न्याय संकल्प रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं पहुंचे। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के बाराबंकी न आने के पीछे जिला प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से भाजपा इतना डरी हुई है कि उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग की परमीशन जिला प्रशान द्वारा देर रात तक जारी नहीं की गई। लेकिन फिर भी जनता सब जानती है। इन हथकंडों से राहुल गांधी को भाजपा रोक नहीं पाएगी। ये लोग डरे हुए हैं। ये चाहते हैं कि किसी भी तरीके से राहुल गांधी यहां न आएं, लेकिन राहुल गांधी सभी के दिलों में बसते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया लाखों मतों से जीतकर आएंगे ये मेरा विश्वास है। आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणामों में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 79 सीटों पर भाजपा साफ हो चुकी है। 79 सीटों पर इंडिया गठबंधन का कब्जा रहेगा। सिर्फ क्योटो यानी वाराणसी सीट पर भाजपा से टक्कर होगी।

PunjabKesari

इंडिया गठबंधन गाजे बाजे के साथ करेगी भाजपा सरकार की विदाई
वहीं बाराबंकी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंघन प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग को लेकर देर रात जिला प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दी गई। जबकि हम लोगों ने सारी कार्रवाइयां समय से पूरी कर दी थीं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की साजिश का हिस्सा है। उनके इशारे पर आज बाराबंकी में राहुल गांधी नहीं आ सके हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन को अब भाजपा की कोई साजिश रोक नहीं पाएगी। सपा नेता अरविंद सिंह गोप ने भी कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन गाजे बाजे के साथ भाजपा सरकार की विदाई करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static