कांग्रेस और RLD को बड़ा झटका- सलमान सईद, नोमान मसूद ने थामा बसपा का दामन

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 12:45 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव का ऐलान होते ही नेताओं में दलबद का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस और लोकदल को बड़ा झटका दिया है। यूपी के पूर्व गृह मंत्री रहे सईदुज़्ज़ मां के बेटे श्री सलमान सईद ने बीएसपी प्रमुख से देर रात मुलाकात की व कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। वहीं इसके साथ ही सहारनपुर जिले के पूर्व केन्द्रीय मंत्री  रशीद मसूद के भतीजे व श्री इमरान मसूद के सगे भाई नोमान मसूद भी कल लोकदल छोड़कर, बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बीएसपी प्रमुख ने इनको गंगोह विधानसभा की सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया है। इसकी जानकारी बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीटकर दी है।

PunjabKesari

बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक रोशनलाल वर्मा, दारा सिंह चौहान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने का भाजपा में जिले से लेकर प्रदेश तक कोई भी उनका सुनने वाला नहीं था और पार्टी में तानाशाही चलती थी,  इसके बाद भी पार्टी में रह कर  मैंने गरीबों मजदूरों, पिछड़ों की आवाज को उठाता रहा। उसके बावजूद भी पार्टी उनकी बातों को पार्टी ने अनसुना कर दिया। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी। भारतीय जनता पार्टी से निकले नेताओं ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। रोशनलाल वर्मा ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी से तिलहर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तथा समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। फिलहाल अब समय ही बताएगा कि विधान सभा चुनाव में जनता अपना किसे 2022 में आर्शीवाद देती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static