OP राजभर को बड़ा झटका: पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने बनाई नई पार्टी

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 07:30 PM (IST)

वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अध्यक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़कर नई पार्टी का गठन कर लिया है। आज उन्होंने इसका औपचारिक ऐलान करते हुए अलग दल 'राष्ट्रीय समता पार्टी' के नाम से पार्टी बना लिया है। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि ओपी राजभर को देश का सबसे बड़ा झूठा नेता है। राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने पार्टी की 17 साल तक सेवा की उसके बावजूद  उन्होंने अपने परिवार को पार्टी में बड़े पदों पर रखा है।  प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह तंज कसते हुए कहा कि ओपी राजभर बिन पेंदी के लोटे हैं उनका कोई भरोसा नहीं कब क्या करेंगे।

बता दें कि सुभसपा महासचिव अनिल राजभर ने कहा कि शशि प्रताप को पार्टी ने प्रवक्ता पद से पहले ही हटाया दिया गया था। वसर की राजनीति करने वालों को जब लाभ नहीं मिलता है तो किनारा कर लेते हैं और पार्टी पर फर्जी आरोप लगाते है। पार्टी में जो जिस हिसाब से मेहनत करेगा उसे उसी हिसाब से पद मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static