बीजेपी की बड़ी सेंधमारी: सपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 01:12 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को शुरू हो रहा है। ऐसे में नेता भी अपना राजनीतिक नफा नुकसान को भाप कर पार्टियां बदल रहे है। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक भाजपा है। जिसे जॉइन करने वालों की होड़ सी दिखाई दे रही है। दरअसल, सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।  इसे सपा बसपा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बीजेपी की सदस्यता लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के लड़के अजय यादव, बसपा के पूर्व संसद वीर सिंह, सपा से पूर्व सांसद और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमदास कठेरिया, इटावा से सपा के पूर्व मंत्री केसी पाण्डेय वा सपा से पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, गजेंद्र सिंह पूर्व विधायक, वासुदेव सिंह पूर्व विधायक,  राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पांडेय  ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में बीजेपी की सदस्यता ली है। 

ये भी पढ़ें:- आज सहारनपुर आएंगे PM Modi, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित; CM Yogi और Jayant Chaudhary भी होंगे साथ

PM Modi: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर आएंगे और यहां पर चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी के साथ-साथ इस रैली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंच साझा करेंगे। वहीं, रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी भी रैली में शामिल होंगे और पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पीएम की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static