Gold-Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिर सोना-चांदी धड़ाम! अब रह गया  सिर्फ इतना दाम, देखें ताजा Rate.....

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 07:42 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: सर्राफा बाजार में शुक्रवार सुबह की शुरुआत निवेशकों के लिए झटका लेकर आई। बीते दिनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बाजार खुलते ही चांदी करीब 8,000 रुपये टूटकर 2,35,998 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोना 1,571 रुपये गिरकर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे पहुंचे भाव
पिछले सप्ताह ही दोनों कीमती धातुएं अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची थीं। मौजूदा गिरावट के बाद सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग 28,500 रुपये सस्ता हो चुका है, वहीं चांदी करीब 1,73,500 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ गई है। दामों में आई इस भारी गिरावट से जहां खरीदारों को राहत मिली है, वहीं ऊंचे स्तर पर निवेश करने वालों की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : यूपी में 'रक्षक' बने 'भक्षक', एक बार फिर सस्पेंड हुए UP Police के इनते पुलिसकर्मी, SSP ने गिराई गाज; रूह कंपा देगा पूरा मामला ....

अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का असर
विशेषज्ञों के मुताबिक कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी के संकेत हैं। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को कम करने के लिए ओमान में परमाणु समझौते को लेकर बातचीत शुरू होने की खबरों से बाजार में जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इसके चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प माने जाने वाले सोने-चांदी से निकलकर डॉलर और शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना है।

यह भी पढ़ें : बुझ गया फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा, दिग्गज एक्टर ने 55 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दुनियाभर में शोक और मायूसी...

आगे और गिरावट की आशंका
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि हाल के दिनों में सोने और चांदी में आई तेज बढ़त अब थमती नजर आ रही है। कुछ विशेषज्ञ इसे अस्थायी उछाल के बाद सुधार का दौर बता रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में कीमतों में और नरमी देखने को मिल सकती है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और बाजार के रुझान पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static