यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह को राहत! विपक्षी नेताओं ने गठबंधन को लेकर की बड़ी बैठक, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 06:28 AM (IST)

लखनऊ: यौन शोषण के आरोप में घिरे भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और सेक्रेटरी विनोद तोमर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। मंगलवार को 6 बालिग पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन शोषण केस में सुनवाई हुई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। आरोपपत्र के आधार पर कोर्ट ने "आरोपियों को मुकदमे का सामना करने के लिए बुलाया लिए आज कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया। पीड़ित पक्ष ने अपना बयान भी कोर्ट में दर्ज करा दिया है। साथ ही आरोपपत्र के साथ संलग्न गवाहों की सूची में नामित गवाहों को उनके नाम के साथ कोर्ट ने बुलाया था। बेंगलुरु में जारी संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में भाजपा विरोधी दलों ने नए गठबंधन को नया नाम दे दिया है। विपक्षी नेताओं ने मंलगवार को गठबंधन का नाम इंडिया रखा है। इसके साथ ही अब 2024 का आम चुनाव एनडीए (NDA) बनाम इंडिया (INDIAN) होगा। वहीं विपक्षी एकता को 26 दलों का समर्थन मिला है।
1- नोएडा में 14 साल की बच्ची की हत्या: घर में रखे 25 लाख रुपए लूटे, पिता का आरोप- परिचित ने घटना को दिया अंजाम
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के वीआईपी इलाके में एक नाबालिग 14 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी ने घर में रखे 25 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। मृतक के पिता ने ही अपने एक करीबी पर हत्या और लूट की घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
2- टमाटर के बढ़ते दाम को लेकर BJP विधायक का बेतुका बयान, सब्जियों के दाम बढ़ने पर किसानों को खुश होना चाहिए
बाराबंकी: देश में महंगाई को लेकर जहां पर विपक्ष सरकार पर हमलावर हैं वहीं बीजेपी के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने टमाटर के बढ़ते दाम को लेकर बतुका बयान दिया है। बीजेपी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ा कहने वाले किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से किसानों को लाभकारी मूल्य मिल रहे है इस में किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
3-CM योगी ने कहा- बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर सक्षम प्रदेश बनने की राह पर है उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि राज्य बदल गया है और अब वह बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकल कर 'सक्षम' राज्य बनने की राह पर है। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में 1,573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियुक्तिपत्र वितरण करने के बाद अपने संबोधन में कहा, "अपेक्षित विकास के अभाव में कई प्रदेश आज भी बीमारू राज्य का ‘टैग' लेकर चल रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश इससे बाहर निकल चुका है और सक्षम राज्य बनने की राह पर है।
4- बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ककोड़ क्षेत्र में मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
5-धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान! नूतन ठाकुर ने की कार्रवाई की मांग, कहा- महिला की तुलना खाली प्लॉट से किया जाना शर्मनाक
Lucknow News: आजाद अधिकार सेना की महासचिव और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुछ दिन पूर्व महिलाओं के संबंध में दिए गए खाली प्लॉट विषयक विवादित बयान के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिला की तुलना प्लॉट से किया जाना शर्मनाक है।
6- Saharanpur: दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगोंं की मौत, CM योगी ने घटना पर जताया दुख
Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला- सहारनपुर हाइवे पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया जिससे 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए है।
7- Noida Crime News: जेल से छूटकर आए पति ने पत्नी की हत्या का किया प्रयास, बाल-बाल बची महिला
Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा महिला थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति ने जेल से छूटकर आने के बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसे जान से मारने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
8-बिकरु कांड: गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी श्यामू बाजपेयी को पांच साल की सजा, पुलिस पर गोलीबारी में दोषी
कानपुर: जिले की एक विशेष अदालत ने तीन साल पहले मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी श्यामू बाजपेयी को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बिकरू कांड के छह दिन बाद बाजपेयी को गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने का दोषी ठहराया गया।
9- 'सपा ने साल 2022 के उप्र विधानसभा चुनाव में हमें धोखा दिया'- ओम प्रकाश राजभर
UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें धोखा दिया। राजभर आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
10- ‘ये DIG मेरा पीछा करता है’ महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामले को दबाने की कोशिश कर रही पुलिस
Lucknow: यूपी की राजधानी से छेड़खानी का एक मामला सामने आया है, आरोपी कोई आम आदमी या सड़क छाप नहीं है बल्कि वह DIG अफसर है। जी हां, एक महिला ने आरोप लगाया है कि जनेश्वर मिश्र पार्क में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर वह आई हुई थी। इस दौरान DIG भी मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उन्होंने उसके साथ पार्क में छेड़खानी की।