अयोध्या यात्रा को लेकर BJP ने पूछा सवाल- क्या कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित करेंगी प्रियंका?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 01:26 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को खुली चुनौती देते हुए भाजपा ने पूछा कि क्या वह पवित्र सरयू नदी के जल को हाथ में लेकर कांग्रेस ने अयोध्या में जो पाप किए हैं, उसके लिए प्रायश्चित करेंगी। उप्र भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए प्रयास किए जिसकी वजह से आज वह अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बन गया है। यह योगी आदित्यनाथ सरकार की वजह से हुआ है कि आज अयोध्या को उसका खोया हुआ गौरव वापस मिल गया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस महासचिव को चुनौती देते हुए कहा कि राम भक्त और अयोध्या की जनता राम सेतु पर सवाल उठाने वालों से एक सवाल पूछना चाहती है कि उसी कांग्रेस पार्टी की महासचिव भगवान राम की जन्म भूमि क्यों आ रही हैं। क्या प्रियंका, योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास कार्यों को स्वीकार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि उनका (प्रियंका गांधी) अयोध्या दौरा तब सफल हो सकता है, जब वह पार्टी के नेता कपिल सिब्बल को पार्टी से निकाल दें। चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज गईं और वहां से मोटरबोट के जरिए वाराणसी गई, यह तब संभव हुआ जब हमारी सरकार ने नदी को यात्रा के लायक बनाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static