''सैम पित्रोदा का इस्तीफा सिर्फ दिखावा...'', भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर बोला हमला- राहुल और प्रियंका गांधी चुप क्यों ?

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 03:39 PM (IST)

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा का इस्तीफा सिर्फ दिखावा है। कांग्रेस की मानसिकता देश को तोड़ने की।
PunjabKesari
कांग्रेस के नेता आरक्षण को ख़त्म करना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने की बात कही है और बाहर देश का अपमान करती थी। आज कांग्रेस देश की जनता का अपमान कर रही है। राहुल गांधी के अंकल सैम पित्रोदा ने पश्चिम के लोगों को अरब के जैसे बताया। सैम पित्रोदा का इस्तीफा सिर्फ दिखावा है। सैम पित्रोदा के बयान पर अभी तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने निंदा नहीं की है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सैम के बयान का समर्थन किया है। क्या कांग्रेस रंजन पर भी कार्यवाही करेगी। कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नही है। JNU में देश तोड़ने वालों को कांग्रेस टिकट देती है। सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स लगाने की इससे पहले बात की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा की कांग्रेस के नेता आरक्षण को ख़त्म करना चाहते हैं। पार्टी के नेता एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते है। 1984 में सिखों के नरसंहार पर आज तक कांग्रेस ने माफी नही मांगी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में आर्थिक सर्वे की बात कही है।

सैम पित्रोदा का विवादित बयान
गौरतलब है कि सैम पित्रोदा ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए एक विवादित बयान दिया था। जिसमें वह देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशियों से कर रहे हैं। सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत में दक्षिण के लोग अफ्रीकियों जैसे दिखाई पड़ते हैं। पश्चिमी भारत के लोग अरब जैसे दिखाई देते हैं। उत्तर में लोग गोरे जैसे दिखते हैं और पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में 70-75 साल से मिलकर एक साथ रहते हैं। हालांकि, सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस ने खुद को इससे अलग कर लिया और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static