BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप के भाई व गुर्गों पर गुंडई का आरोप, कांग्रेस के बस्ते से वोटर लिस्ट छीनकर हुए गायब

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 04:03 PM (IST)

Rae Bareli Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज रायबरेली लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस सीट पर 21 लाख 39 हजार 284 मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपना मतदान करेंगे। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी चुनावी मैदान में है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप चुनाव लड़ रहे है। कुल आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम मशीन में कैद होगा। इसी बीच कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी के भाई व गुर्गों पर गुंडई का आरोप लगाया है।

 


कांग्रेस के बस्ते से वोटर लिस्ट जबरन छीनने का आरोप
यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से दावा किया गया कि रायबरेली विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 312 पर BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह का गुंडा भाई अवधेश सिंह अपने गुर्गों के साथ दबंगई कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाकर बस्ता उठा ले गया! भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के गुर्गों ने पूरी रायबरेली में आतंक मचा रखा है, लेकिन सत्ता की कठपुतली बना प्रशासन आंखों में पट्टी बांधे बैठा हुआ है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी गई गोली मारने की धमकी
यह मामला जनपद के बेला गुसिसी का है। यहां पर कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो वायरल किया है। पार्टी द्वारा आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गोली मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ेंः UP Lok Sabha Election Live: यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी,1 बजे तक करीब 39.55% हुई वोटिंग
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।  जिसमें 10 सीटें सामान्य श्रेणी की और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सुबह से यूपी में 1 बजे तक करीब 39.55% वोटिंग हो चुका है। भीषण गर्मी के वाजूद भी लोग मतदान कर रहे है। 
 

 

   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static