गाजियाबाद की सोसाइटी में मिला मां-बेटे का शव... मथुरा में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, पढ़ें UP की 5 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 07:49 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र की महागुनपुरम सोसाइटी में सामने आई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ओर जहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, वहीं उसके फ्लैट के अंदर उसकी 70 वर्षीय मां का दो दिन पुराना शव मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
2- Mathura में सनसनी: इस खौफनाक वारदात ने सबको हिला कर रख दिया, पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां के मगोरा थाना क्षेत्र के अहमल गांव में एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसका छोटा भाई उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है।
3- UP में अगले 72 घंटे भारी: आसमान से बरसेगी आफत या मिलेगी राहत? 50 की रफ्तार से आ रही है बड़ी तबाही!
त्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बुधवार शाम को नोएडा और गाजियाबाद सहित कई इलाकों में चली धूल भरी आंधी ने आने वाले बदलाव का संकेत दे दिया था। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 19 मार्च से अगले 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
पाकिस्तान के एक गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को सीमा पार बैठे अपने आकाओं को धार्मिक स्थलों एवं महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरें, वीडियो और 'लोकेशन' (स्थान विवरण) भेजने के आरोप में हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने सरेआम एक पार्टी पदाधिकारी की धुनाई कर दी। मनोनीत सभासदों के स्वागत समारोह के दौरान हुई इस मारपीट ने वहां मौजूद दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के होश उड़ा दिए।

