फार्म-7 भेज कर विपक्षी मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश रच रही भाजपा: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 03:09 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत गाँवों में पहले से छपे फार्म-7 भेजे जाने को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन फार्मों के जरिए फर्जी आपत्तियाँ दर्ज कर विपक्षी मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश रची जा रही है। रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ता का कोई अता-पता नहीं है और फर्जी हस्ताक्षर करवाकर नाम हटवाए जा रहे हैं। 

सपा प्रमुख ने की अपील  
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में खासतौर से पीडीए समाज और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। कई मतदाताओं को तो यह भी जानकारी नहीं है कि उनके सभी दस्तावेज सही होने के बावजूद उनके नाम पर आपत्ति लगा दी गई है। सपा अध्यक्ष ने माननीय न्यायालय, निर्वाचन आयोग और समस्त पत्रकारों से इस 'महाघोटाले' का संज्ञान लेने की अपील की है। 

अखिलेश ने किया साजिश का पर्दाफाश करने का आग्रह
साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय व स्थानीय मीडिया, यूट्यूबर और लोकल न्यूज़ कर्मियों से लोकतंत्र के हित में इस कथित साजिश का पर्दाफाश करने का आग्रह किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ऐसे मामलों को देश-प्रदेश के सामने लाएगी और ईमानदार पत्रकारिता करने वालों का समर्थन करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static