यूपी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला, बाइक सवारों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2019 - 05:50 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में जहां भ्रष्टाचार मुक्त शासन और रामराज्य की बात करती हुई नजर आ रही  हो, वहीं उनके ही सत्ता पक्ष के नेता पर हमला किया जा रहा है। आखिर  क्या यही है जिले और प्रदेश  में रामराज और भ्रष्टाचार  मुक्त शासन। अब कहां है बेलगाम बदमाशों में पुलिस का खौफ।

मामला मैनपुूरी जिले का है जहां भाजपा जिलाध्यक्ष  के ऊपर जानलेवा हमला हुआ। घर पर भोजन के बाद टहलते समय अज्ञात बाइक  पर सवार हमलावरों ने जिलाध्यक्ष पर देर रात जानलेवा हमला किया। बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। जिससे जिलाध्यक्ष बाल-बाल बचे लेकिन, उनकी गाड़ी के बोनट और दीवार में गोलियां घुस गई। 

बता दें कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय राय शंकर एवं डीएम मैनपुरी प्रदीप कुमार ने जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकाल ली है जिसकी सहायता से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आखिर में सवाल यह उठता है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष पर हमला करने वाले कौन हैं। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरु कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static