BJP प्रबुद्ध सम्मेलन: सपा-बसपा के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह का चढ़ा पारा, कह डाली ये बात

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 10:51 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) ने रविवार को प्रदेश के 18 महानगरों में प्रबुद्ध सम्‍मेलनों (Prabuddha Sammelans) की शुरुआत की। अयोध्या के मारवाड़ी सेवा सदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantradev Singh) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भारत की संस्कृति और राष्ट्रवाद की विचारधारा पर गोलियां चलवाई थीं।
PunjabKesari
सिर्फ लूटने के लिए ही सरकार बनाती हैं सपा-बसपा- स्वतंत्र देव सिंह
सपा बसपा का सवाल सामने आते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि उन पार्टियों की बात करने की जरूरत नहीं है जो भ्रष्टाचार में डूबी रही हैं और सिर्फ लूटने के लिए ही सरकार बनाती हैं। उन्होंने कहा कि उनका तो नेतृत्व ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। वे सत्ता बनाते ही हैं लूटने के लिए। उनके यहां जातिवाद का बोलबाला है, नियुक्तियों से लेकर बाकी सभी कामों में भ्रष्टाचार है। मोदी और योगी की तारीफ करते हुए स्वतंत्र सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी नेतृत्व कर रहे हैं। हमारा मुख्यमंत्री ईमानदार और परिश्रमी है। गरीबों की सेवा करने वाला मुख्यमंत्री है। 
PunjabKesari
'कांग्रेस सरकार ने राम के अस्तित्व को नकार दिया' 
अयोध्या के मारवाड़ी सेवा सदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, ''कभी इंदिरा गांधी (कांग्रेस) ने संसद का घेराव कर रहे संतों पर गोलियां चलवाई थीं, तो सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और यह गोलियां भारत की संस्कृति व राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चली थी।'' उन्होंने कहा, ''पूरे भारत की राम में आस्था है, यहां कण-कण में राम हैं, आजादी के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने राम के अस्तित्व को नकार दिया और कांग्रेस सरकार के दौरान सोनिया गांधी ने रामसेतु को नहीं माना, आजादी के बाद शंकराचार्य की गिरफ्तारी हुई, हिन्दू आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा गया।'' 
PunjabKesari
यूपी में अब साम्प्रदायिक दंगे नहीं होते- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
उन्‍होंने सपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया, '' खुद को हिन्दू कहने व मंदिर जाने में ये शर्म महसूस करते थे। यह सब वोट बैंक के कारण होता है। इसी कारण से अभी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने व तेरहवीं संस्कार में भी सपा का कोई नेता नहीं गया।'' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया “ उत्तर प्रदेश अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है। अब अगर कोई गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलता है। जेल में रहने वाले गुंडे भी अब डरते है। उप्र में अब साम्प्रदायिक दंगे नहीं होते। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में मंदिर का भूमि पूजन कर रहे थे तो एक भी पत्ता नहीं हिला। सरकार अगर हिन्दू को मकान देती है तो मुस्लिम को भी देती है। हम दोनों मिलकर इस देश का विकास करें। दंगे की बात नहीं सौहार्द की बात करें।” 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static