Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने 80 लोकसभा सीटों का फॉर्मूला किया तय, जानिए सहयोगियों को मिली कितनी सीटें

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 02:41 PM (IST)

लखनऊ, (अश्वनी कुमार सिंह ): कहते है राजनीति में दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां  2024 में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत का मास्टर प्लान बना रही है। वहीं राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को लेकर बैठक की। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के संबंध में यूपी की 80 लोकसभा सीटों का फॉर्मूला तैयार किया। पार्टी सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी अनुप्रिया पटेल की पार्टी को  लोकसभा में दो सीट देने पर सहमति बनी है।  एक सीट पर अनुप्रिया पटेल अपना दल एस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी जबकि दूरसी सीट पर भाजपा के सिब्बल पर अपना दल का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा।

निषाद पार्टी को भाजपा ने यूपी में सिर्फ एक सीट देने का फैसला लिया है बड़ी बता यह है कि निषाद पार्टी का प्रत्याशी भाजपा के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगा। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को एक सीट देने का फैसला किया। हालांकि इस सीट पर भाजपा के ही सिव्ब्ल पर प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतरना होगा।  फिलहाल ओम प्रकाश राजभर का भाजपा के साथ गठबंधन अभी नहीं हुआ। अब देखना होगा कि राजभर किस पार्टी से गठबंधन करते है।

ये भी पढ़ें:- CM Yogi का बड़ा ऐलान- UP के सभी 75 जिलों में खुलेंगे अटल आवासीय विद्यालय, इंटर तक की पढ़ाई होगी मुफ्त

लखनऊ, CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए बड़ी पहल की है। इस पर सीएम योगी ने कहा कि  प्रदेश सरकार आने वाले समय में सभी जिलों में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय खोलेगी। इसके बाद प्रत्येक विकासखंड में यह विद्यालय खोले जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड पर आधारित इन विद्यालयों में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे व अनाथ बच्चे पढ़ेंगे। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई मुफ्त होगी। वर्तमान में मंडल मुख्यालयों में 18 विद्यालय बन चुके हैं। जिनमें पढ़ाई इसी वर्ष से शुरू हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static