भाजपा सरकार 10 वें वर्ष में नहीं, अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर गयी: Akhilesh

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 12:41 PM (IST)

लखनऊ: देश में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के मौके पर भाजपा 30 मई से 30 जून तक यूपी में जनसंपर्क अभियान शुरु कर रही है। इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीकर भाजपा पर तंज कसा है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दसवें वर्ष में नहीं, अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर गयी है, इसीलिए ये भाजपाइयों से ज़्यादा, भाजपा सरकार से त्रस्त जनता के लिए हर्ष का विषय है। जनता ने भाजपा के लिए विदाई गीत तैयार कर लिए हैं। अखिलेश ने कहा कि यह महाजनसम्पर्क अभियान बता रहा है कि भाजपा का गांव-गरीब से सम्पर्क टूट चुका है।  भाजपा के सांसदों और विधायकों ने काम किया होता तो भाजपा को अपने महा जनसम्पर्क अभियान के लिए बाहर से मंत्रियों को न बुलाना पड़ता।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 30 मई से महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी।  बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार इस अभियान को सफल बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा की प्रदेश इकाई के महामंत्री संजय राय ने बताया कि केन्द्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह कानपुर, अकबरपुर, जालौन तथा झांसी लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके साथ सांसद व गुजरात के प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा भी रहेंगे।

केन्द्रीय विदेश, संस्कृति, राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद तथा एटा लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव सीतापुर, बहराइच, कैसरगंज तथा गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। सांसद मनोज तिवारी उन्नाव, मोहन लालगंज, लखनऊ तथा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्रों के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। भाजपा ने व्यापक कार्यक्रम बनाया है और इसके लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें:- जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर डॉ. बर्क ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-' कितने भी कानून बना ले मगर पैदाइश नहीं रुकने वाली'

UP News: जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर संभल के सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि दुनिया के कानून से अल्लाह के कानून पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कितने भी कानून बना लिए जाएं, लेकिन पैदाइश नहीं रुकने वाली नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static