BJP Candidate List: BJP जयवीर सिंह ठाकुर को हारने के लिए मैनपुरी भेजी है, नए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद बोले अखिलेश यादव

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 01:57 PM (IST)

BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 7 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें जयवीर ठाकुर को मैनपुरी सीट से मैदान में उतारा गया है। जिसको लेकर सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि BJP ने जयवीर सिंह को हारने के लिए मैनपुरी भेजा है। 

वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आज घोषणापत्र जारी करने का ऐलान कर दिया है। सपा नेता अखिलेश यादव, लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र को विजन डॉक्यूमेंट नाम दिया है। दावा किया गया कि पार्टी का घोषणापत्र लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर विशेषज्ञों की एक टीम ने तैयार किया है। अखिलेश दोपहर में प्रेस कॉंफ्रेस कर सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे।

माना जा रहा है कि सपा के घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं को लेकर अहम ऐलान हो सकते हैं। इसके अलावा सपा जातीय जनगणना को लेकर भी बड़ी घोषणा कर सकती है। अखिलेश इस बार चुनाव में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के फॉर्म्युले का साथ उतरे हैं। ऐसे में इन वर्गों के लोगों के लिए घोषणा पत्र में खास में एलान हो सकते हैं। इसके साथ ही किसानों, युवाओं, महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static