BJP नेत्री के बेटे का किसिंग वाला वीडियो वायरल; आरोपी साढ़ू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

punjabkesari.in Monday, Jun 02, 2025 - 03:25 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जो अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे शुभम गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं, शुभम के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन वीडियों को वायरल करने वाले आरोपी यानी शुभम के साढू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

युवती ने दर्ज कराया था केस 
बता दें कि मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में युवक एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में दिख रही युवती ने केस दर्ज कराया है कि पति-पत्नी ने विवाद में उसे बदनाम किया गया है। आरोप है कि दोनों के बीच चल रहे विवाद के कारण ही भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने अपने पति और उस युवती के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए। 

पत्नी उसकी बहन और जीजा पर दर्ज किया था केस 
इस मामले में महिला ने प्रेमी की पत्नी, उसके जीजा और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वायरल वीडियो में दिख रही युवती ने शुक्रवार शाम को कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। उसका आरोप है कि भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने किसी तरह से मोबाइल फोन से उसके वीडियो चुरा लिए। उसने ये वीडियो अपनी बहन को फारवर्ड कर दिए। उससे पैसों की मांग कर ब्लैकमेल किया गया। रकम न देने पर ये वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिए। पुलिस ने इस मामले में जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static