रामपुर उपचुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, CM योगी ने सभी जीते प्रत्याशियों को दी बधाई

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 06:51 PM (IST)

रामपुर: विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने बृहस्पतिवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के आसिम राजा को हराया। इस ऐतिहासिक जीत का पर सीएम योगी ने बधाई दी है। उन्होंने भाजपा कायकताओं समेत सभी जीते उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी है।  जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सक्सेना ने राजा को 34136 मतों से हराया। सक्सेना को 81 हजार 432 मत मिले जबकि राजा को 47296 वोट हासिल हुए। भाजपा आजादी के बाद पहली बार रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीती है। इससे पहले करीब 40 साल से यहां सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ही विधायक रहे। उनसे पहले इस क्षेत्र में कांग्रेस का वर्चस्व रहा था।

 उन्होंने कहा कि रामपुर में नया कीर्तिमान रचने के बाद सक्सेना ने बातचीत में कहा कि रामपुर के मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा को जिता कर यह साबित कर दिया है कि वे भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के जरिये अपने जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं। अब रामपुर को एक औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। रामपुर की जनता को रोजगार और बेहतर भविष्य चाहिए और इसी को ध्यान में रखते हुए उसने उपचुनाव में मतदान किया है। दूसरी, ओर सपा उम्मीदवार आसिम राजा ने परिणामों पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि मतगणना के 19वें चक्र तक वह करीब सात हजार मतों से आगे थे, लेकिन अचानक 21वें चक्र में आकाश सक्सेना को 12 हजार मतों से आगे कर दिया गया। पुलिस प्रशासन पर उपचुनाव में सपा के मतदाताओं पर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए राजा ने कहा, ''मेरी हार यहां के पुलिस प्रशासन को मुबारक हो। 

बता दें कि मैनपुरी लोक सभा सीट से डिंपल ने दो लाख 88 हजार 461 मतों से जीत हासिल की। डिंपल ने छह लाख 18 हजार 120 मत हासिल किये जबकि शाक्य को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले। मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी। इस सीट के उपचुनाव के तहत गत पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। सपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम की बहू डिंपल को प्रत्याशी बनाया था। मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। इस सीट से सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नाम है।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शत्रुघ्न सिंह चौहान को तीन लाख 64 हजार 666 मतों से पराजित किया था। इससे पहले वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भी मुलायम सिंह यादव तीन लाख से ज्यादा मतों से जीतने में कामयाब रहे थे। उस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक शाक्य को 37 हजार 870 मतों से पराजित किया था। मुलायम सिंह यादव वर्ष 2014 में मैनपुरी और आजमगढ़, दोनों ही सीटों से लोकसभा चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी, जिस पर हुए उपचुनाव में उनके पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव भी तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को तीन लाख 21 हजार 249 वोटों से हराया था। उस वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static