Lok Sabha Elections 2024 Exit Polls: एग्जिट-पोल से भाजपाई गदगद...विपक्ष ने कहा- ये भाजपा की साजिश

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 04:07 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने में महज एक दिन बजे है। उसके पहले ही एग्जिट पोल में एनडीए को 355 से 370 सीटें दी गई हैं। इंडिया गठबंधन को 125 से 140 सीटें दी गई हैं। अन्य के खाते में 42  से 52 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इसे लेकर जहां पर भाजपा एवं सहयोगियों में खुशी की लहर है। तो वहीं इंडियां गठबध ने इसे बीजेपी की बड़ी साजिश करार दिया है।  एग्जिट पोल में तीसरी बाद पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद जाहिर की है।

 एग्जिट पोल' पर बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के ‘एग्जिट पोल' (चुनाव बाद सर्वेक्षण) को 'भाजपाई एग्जिट पोल' करार देते हुए रविवार को कहा कि ‘‘घपला'' करने की गुंजाइश बनाने के लिए की गई इस कवायद के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा है। यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई टिप्पणी में कहा, " ‘एग्जिट पोल' का क्रम समझिए- विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि ‘भाजपाई मीडिया' भाजपा को 300 पार दिखाएगा, ताकि घपला करने की गुंजाइश बन सके। आज का ये ‘भाजपाई एग्जिट पोल' कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। इसे चैनलों ने बस आज चलाया है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि इस ‘एग्जिट पोल' के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है।

‘‘अगर ये ‘एग्जिट पोल' झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती
अखिलेश ने कहा, ‘‘अगर ये ‘एग्जिट पोल' झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपा नेता अपनों पर ही इल्जाम न लगाते। भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यह बात समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के महापौर पद के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जन आक्रोश भी चरम पर है।

भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी
 अखिलेश ने कहा, ‘‘भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी उच्चतम न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। साथ ही वे जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते।'' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। ‘इंडिया' गठबंधन जीत रहा है इसलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।'' उन्होंने साथ ही कहा कि ‘एग्जिट पोल' का आधार ईवीएम नहीं डीएम (जिलाधिकारी) है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन याद रखे कि जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता'' लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आए कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को बताया बकवास
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को ‘कोरी कल्पना' करार देते हुए कहा है कि इस पोल में सच्चाई नहीं है और यह ‘मोदी मीडिया' का काल्पनिक पोल है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं बल्कि मोदी मीडिया पोल है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उनका दावा है कि चार जून को सामने आ रहे चुनाव परिणाम इंडिया समूह 295 सीट जीत रहा है। श्री गांधी ने कहा,‘‘इसका नाम एग्जि़ट पोल नहीं मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी जी का पोल है। ये फंतासी अटकलें हैं। सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने, 295, हम 295 सीट जीत रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static