BJP विधायक आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सतीश महाना ने जताया शोक

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 01:30 PM (IST)

लखनऊ: यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे एवं वर्तमान लखनऊ पूर्वी सीट से विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का गुरुवार को निधन हो गया। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। 63 वर्ष के बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन का गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। आशुतोष टंडन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
PunjabKesari
आशुतोष टंडन के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म 'एक्स' के जरिए कहा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रक्षामंत्री ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा- लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति!
PunjabKesari
विधासनभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- यह सूचना मेरे लिए अत्यंत दुखदायी है, गोपालजी का न रहना मेरे लिए निजी क्षति है। बता दें कि भाजपा विधायक मेदांता हॉस्पिटल में बीते एक माह से भर्ती थे। उन्हें मेटास्टैटिक कैंसर की परेशानी थी। यह कैंसर पूरे शरीर में फैल चुका था। इसी के कारण धीरे-धीरे मल्टी आर्गन फैलियर भी हो रहा था। महत्वपूर्ण अंगों के काम नहीं करने पर 20 दिनों से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे आज सुबह हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static