BJP विधायक का निधन, बीच मीटिंग आया हार्ट अटैक, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन; राजनीतिक गलियारों में शोक!

punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 07:10 PM (IST)

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान फरीदपुर से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद आनन-फानन में मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने तमाम प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

विधायक के निधन की खबर से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। खास बात यह है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वे फरीदपुर से दूसरी बार निर्वाचित विधायक थे और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी।

यह भी पढ़ें : Industry से आई दुखद खबर! इस बेहद फेमस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, नए साल के पहले दिन सिर से उठा पिता का साया... श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सितारे 

UP Desk : टीवी के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी इस समय अपने व्यक्तिगत जीवन में गहरे सदमे का सामना कर रहे हैं। उनके ससुर और पत्नी नेहा स्वामी के पिता 73 वर्षीय राकेश चंद्र स्वामी का अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद अर्जुन और नेहा को अपनी दुबई ट्रिप बीच में ही छोड़कर तुरंत मुंबई लौटना पड़ा ... पढ़ें पूरी खबर ..... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static