बेकाबू कंटेनर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दंपत्ति ने मौके पर तोड़ा दम, रिश्तेदार की मौत पर शोक व्यक्त कर लौट रहे थे घर

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 10:12 AM (IST)

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बृहस्पतिवार शाम एक कंटेनर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दियूरिया कोतवाली क्षेत्र के निवासी प्रेम कुमार उर्फ नन्हे (35) और उसकी पत्नी लौंगश्री (30) पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया दुलई गांव में अपने किसी रिश्तेदार की मौत पर संवेदना प्रकट कर घर लौट रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक, शाम लगभग पांच बजे मुख्य मार्ग पर खुटार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक कंटेनर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पूरनपुर कोतवाली प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें : नोएडा बना UP का चुनावी केंद्र! मोदी-योगी और अखिलेश के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दांव, 5 अप्रैल को पार्टी करेगी महासम्मेलन  

नोएडा : राष्ट्रीय निषाद पार्टी पांच अप्रैल को यहां कश्यप, गुर्जर, निषाद, पिछड़ा और अति पिछड़ा एकता महासम्मेलन करेगी। पार्टी ने यह जानकारी दी। समझा जा रहा है कि इस महासम्मेलन के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी ताकत दिखाने जा रही है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को यहां प्रेस वार्ता में कहा कि यह सिर्फ रैली नहीं बल्कि "सम्मान और अधिकार" की लड़ाई है ... पढ़ें पूरी खबर ...
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static